फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों, बंधियों की कराएं सिल्ट सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने सिंचाई बंधु समिति की बैठक में अध्यक्ष को ज्ञापन देकर शासन के आदेश पर सिंचाई विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए तालाबों व बंधियों में जमा हो गई सिल्ट को भूजल स्तर बनाए रखने के लिए सिल्ट सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि शासन द्वारा पेयजल एवं सिंचाई के लिए ग्रामों में तालाबों व बंधियों का निर्माण कराया था, ताकि भूजल स्तर बना रहे और वर्ष भर गांव के किसानों को उपयोग के लिए एवं पशु पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध होता रहे। कुछ वर्षों से जल के असंतुलित दोहन एवं पुराने तालाबें में अत्यधिक सिल्ट आ जाने के कारण तालाबों की क्षमता घट गई है। ग्राम अर्जुन खिरिया, नाराहट, डोंगरा, धवा के तालाबों में अत्यधिक सिल्ट जमा हो चकी है। तालाबों की सिल्ट हटाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, जिला मंत्री बाबूलाल दुबे व रामपाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें