फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित दिव्यांग दम्पति को मिलेंगे पंद्रह हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहित दिव्यांग दंपति को मिलेंगे 35 हजार
विज्ञापन

ललितपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनांतर्गत नवविवाहित दिव्यांग दंपति को 35 हजार रुपये अनुदान राशि दी जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि नवविवाहित दिव्यांग दंपति में यदि वर अकेला दिव्यांग है तो पंद्रह हजार रुपये, वधू अकेली दिव्यांग है तो बीस हजार रुपये और वर-वधू दोनों दिव्यांग हैं तो 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा वर-वधू के संयुक्त बैंक खाता में भेजा जाएगा। उपरोक्त योजनान्तर्गत ऐसे दिव्यांग दंपति ही आवेदन करें, जिनका विवाह 01 अप्रैल 2018 के बाद हुआ हो। आवेदन के साथ उन्हें आयु संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त बैंक खाता की पासबुक, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, संयुक्त फोटो आदि अपलोड कर विभागीय वेबसाइट www.divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के 15 दिन के भीतर हार्डकॉपी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें