फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया ट्रांसफार्मर से तेल लीक, मचा हडुकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में हांफ गया ट्रांसफार्मर, पांच दिन में तेल लीक
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी ट्रांसफार्मर पर भी हावी दिखाई दे रही है। यही कारण है कि करीब पांच दिन पहले पहले लगाया गया गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर मंगलवार को हाफ गया, जिससे उसने तेल फेंक दिया। इससे विभागीय अफसरों के पसीने छूट गए और आननफानन में लीकेज बंद कराया। अतिरिक्त आयॅल डलवाया गया, जिससे शहर के फीडर संख्या चार, पांच और पिसनारी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित आठ एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से फीडर संख्या चार, पांच और पिसनारी के अंतर्गत मोहल्ला सिविल लाइन क्षेत्र, सदनशाह, कचहरी चौराहा, वर्णी चौराहा क्षेत्र, आजादपुरा द्वितीय, गांधीनगर, जिला परिषद, चांदमारी, रेलवे स्टेशन, देवगढ़ रोड और चंडी मंदिर क्षेत्र को बिजली आपूर्ति दी जाती है। पिछले सप्ताह यहां स्थापित आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके बाद तीन दिन तक कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। विभाग द्वारा बाहर से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाकर यहां लगाया और बिजली सुचारु कर दी थी। लेकिन, मंगलवार की सुबह नए ट्रांसफार्मर से ऑयल लीकेज होने लगा। इसकी सूचना कर्मचारियों ने विद्युत अधिकारियों को दी। सुबह करीब सात बजे से यहां शटडाउन लेकर विद्युत अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर के ऑयल लीकेज को टैगिंग करके बंद कराया गया और उसमें क्षमता के अनुसार अतिरिक्त ऑयल डलवाया गया। इस कारण काम में करीब पांच घंटे का समय लग गया और लगभग साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इस भीषण गर्मी में लगातार चार से पांच घंटे बिजली गुल रहने से मुहल्ले के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


एक महीने में फुंके डेढ़ सौ ट्रांसफार्मर
मई और जून के महीने में भीषण गर्मी के कारण कूलर, पंखे और एसी लगातार चलने के कारण सब स्टेशन और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ता जा रहा है। अकेले मई का आंकलन किया जाए तो पूरे महीने में डेढ़ सौ ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते खराब हुए। इसमें 25 केवीए, 63 केवीए और 10 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर सबसे अधिक हैं। मई में 10 केवीए क्षमता के 47 ट्रांसफार्मर, 16 केवीए क्षमता के छह, 25 केवीए क्षमता के सबसे अधिक 52 ट्रांसफार्मर फुंकने से खराब हुए हैं। 63 केेवीए क्षमता के 20, 100 केवीए क्षमता के 17, 250 केवीए क्षमता के छह और 400 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं, जिन्हें विद्युत स्टोर में बदलवाने के लिए लाया गया था। जून में भी रोजाना विद्युत स्टोर में खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए अभियंताओं द्वारा भेजे जा रहे हैं। इसमें अधिकांश 25 केवी, 63 केवीए, 10 केवीए और 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर अधिक हैं।
विज्ञापन


खराब ट्रांसफार्मर के विद्युत स्टोर पहुंचने के कारण सभी क्षमता के ट्रांसफार्मरों की डिमांड लगा दी गई है और जो ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो रहे हैं, उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है।
- नरेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता विद्युत स्टोर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें