फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के घटिया निर्माण पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों के घटिया निर्माण पर सचिव निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड बिरधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तालगांव में शौचालयों का घटिया निर्माण कराना ग्राम पंचायत अधिकारी को भारी पड़ गया है। डीपीआरओ ने उन्हें निलंबित कर दिया है, साथ ही ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह के निर्देश पर विभागीय टीम ने ग्राम ताल गांव में निर्मित कराए जा रहे शौचालयों के निर्माण की हकीकत देखी थी। इस दौरान पाया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 23 शौचालयों का निर्माण हुआ है। वंचित वर्ग के सर्वे 2018 के अनुसार, ग्राम में 73 लाभार्थी चयनित हुए। इनमें से 30 लाभार्थियों के ही फोटो अपलोड वेबसाइट पर किए गए। इतना ही नहीं, आधे अधूरे शौचालयों की फोटो की जियोटेकिंग की गई। जो शौचालयों का निर्माण कराया गया है, उसे ठेकेदारी पद्धति पर किया गया। किसी भी लाभार्थी को इसका चेक निर्गत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रामेश्वरी शुक्ला को निलंबित कर दिया, साथ ही ग्राम प्रधान के पावर सीज करने की कार्रवाई अमल में लाना प्रारंभ कर दिया है। उधर, डीपीआरओ श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि शौचालयों के निर्माण की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी गड़बड़ी उजागर हो रही है, वहां दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। निरीक्षण में कई अनियमितताएं उजागर हुई हैं, जिस पर ग्राम तालगांव की ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए ग्राम प्रधान के अधिकारों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें