स्वास्थ्य अधीक्षक का स्थानांतरण रोका जाए
बार। कस्बा बार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा और संगिनी बहनों ने बैठक कर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. चतुर्भुज राजपूत के स्थानांतरण की आलोचना की और उन्होंने स्थानांतरण रोके जाने की मांग करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम का ज्ञापन बीसीपीएम जितेंद्र तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि स्वास्थ्य अधीक्षक के आने से अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई थीं। सभी कर्मचारी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इस अधिकारी को ना हटाया जाए। ज्ञापन पर जसोदा, फूलबाई, सुमन देवी, नीता चौहान, सरोज, ममता, रानी देवी, जय कुमार, शगुन, अनीता, जयंती, सुनीता, रेखा, अंजू, रचना, भारती के हस्ताक्षर हैं।