फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में फैली गंदगी से बीमारियां फैलने का बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा
विज्ञापन

ललितपुर। अगर आप इलाज कराने जिला अस्पताल जा रहे हैं, तो सावधान हो जाइये। कहीं अस्पताल में फैली गंदगी आप को नई बीमारी न दे दे। परिसर में वार्डों के पीछे की नालियां सफाई के अभाव में गंदगी से भर गईं हैं। इनसे बदबू आ रही है। यहां पर ठहरना मुश्किल हो रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रामक बीमारियों के बचाव करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बीमारियों से बचाव करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। घरों के आस-पास साफसफाई रखने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही मच्छरों को पनपने न देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे में अभियानों में कई विभागों को शामिल किया जा रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग अपने ही परिसर को स्वच्छ नहीं रख पा रहा है। चिकित्सक मरीजों को स्वच्छ रखने की सलाह तो देते हैं, जबकि अस्पताल में गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल परिसर में बुजुर्ग वार्ड के आगे दायीं व बायीं ओर नालियों की सफाई नहीं होने से खुले मैदान में ही पूरा पानी फैल रहा है। इसके साथ ही यहां पर बासा खाना पड़ा है। विभाग ने तीमारदारों को ठहरने के लिए टिनशेड व पानी के लिए वॉटर कूलर तो लगा दिया, लेकिन यहां की सफाई नहीं हो पा रही है। इससे यहां पर तीमारदारों को ठहरना मुश्किल हो रहा है। इसी वार्ड के डस्टबिन की सफाई नहीं होने से कचरा नीचे गिरकर फैल रहा है। डस्टबिन पूरी तरह से गंदगी से भरे पड़े हैं, जिससे भर्ती मरीजों को शौच क्रिया जाने पर बदबू के पास में ही रुकना पड़ रहा है। इन मरीजों को संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना भी हैं।
वहीं, एक्सरे विभाग के पीछे भी देखरेख व साफ-सफाई के अभाव में नाली गंदगी से बजबजा रहीं है। इसमें सफाई न होने के कारण सारी गंदी नालियों में ही भरी है। साथ ही नालियों का गंदा पानी खुले में फैल रहा है। इसके अलावा प्रसव कक्ष के पीछे नालियों की सफाई न होने से नालियों का पानी ठहर गया है। प्रसव कक्ष के पास में भर्ती मरीजों का कचरा भी यहीं फेंका जा रहा है। हालत यह है कि यहां पर फैली गंदगी वार्ड में भर्ती महिलाओं को परेशान कर रही है। जबकि, इस वार्ड में महिलाओं के साथ ही नवजात शिशुओं को भी भर्ती किया जाता है। जहां पर भर्ती महिलाओं को बच्चों को संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ट्रॉमा सेंटर भी गंदगी फैलने से अछूता नहीं हैं। यहां पर वार्ड के पीछे ही मरीज व तीमारदार कचरा फैला रहे हैं। परिसर के आगे नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रहीं है। प्रसूताओं के लिए बनी किचिन के आगे व बगल में भी कचरा फैला है। यहां पर बासा खाना फेकने से ढेर लग गया है। कुछ को कचरा की ट्राली में डाल दिया है, लेकिन इसे परिसर के बाहर नहीं फेंका जा रहा है। जो सड़ने से बदबू मार रहा है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीज अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
जिला अस्पताल में गंदगी फैलने की जानकारी हुई है। इसे दिखवा कर शीघ्र ही सफाई कराई जाएगी। परिसर में पड़ी गंदगी को हटवाया जाएगा, ताकि अस्पताल परिसर साफ- सुथरा रहे।
- डॉ. एसके वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें