फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

णीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा सड़क निर्माण कार्य
विज्ञापन

बानपुर। समीपस्थ ग्राम गुगरवारा से बाणाघाट पुल तक हो रहे सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चलने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनहित में काम की रफ्तार बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बानपुर व क्षेत्र के लोगों की मांग के बाद टीकमगढ़- ललितपुर संपर्क मार्ग स्वीकृत हुआ और ग्राम गुगरवारा से लेकर बाणाघाट तक का कार्य शुरु हो गया था। इससे क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि शीघ्र ही इस मार्ग के दिन बहुरेंगे, लेकिन कार्य बहुत धीमी गति से होने के कारण और आए दिन सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बड़े वाहनों की क्राँसिंग से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। सड़क पर गिट्टी पड़ी होने के कारण वाहनों के टायरों से उछलकर कई राहगीरों को चोटिल कर चुकी है। कस्बा बानपुर से सैकड़ों व्यापारियों व छात्रों का आना- जाना टीकमगढ़ और ललितपुर लगा रहता है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण उन्हें असुविधा हो रही है। कस्बा निवासी सुबोध रावत समेत अन्य लोगों ने सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें