कॅरियर काउंसलिंग में बताया बीसीए का महत्व
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में कंप्यूटर एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कैरियर काउंसलिंग में बीसीए एक बेहतर विकल्प बताया गया। निजी एवं सरकारी क्षेत्र में बीसीए का अध्ययन करने वाले छात्र- छात्राओं छात्रों के लिए कॅरियर बनाने का सुनहरा अवसर है।
कैरियर काउंसलिंग का शुभारंभ संस्थापक/प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि आज की मांग है कि शार्ट टर्म कोर्स द्वारा बसीमित समय में कौशल सीख सकते हैं। इसके लिए बीसीए बेहतर विकल्प है। निजी एवं सरकारी क्षेत्र में बीसीए का अध्ययन करने वाले छात्र- छात्राओं के लिए पर्याप्त अवसर हैं। कंपनियां अपने तकनीकि अनुभाग के लिए ग्रेजुएट्स की भर्तियां करती हैं, जैसे इंफोसिस, आईबीएम, माईक्रोसॉफ्ट, टीसीएम, टेक, महिंद्रा, एचसीएल, विप्रो, डेल, सिटेल, आरकेल जैसी शीर्ष कंपनियां अच्छा पैकेज देती हैं। सरकारी क्षेत्र में प्रोबेशनरी अधिकारी या आईटी आफीसर एवं एसएससी, सरकारी बैंकों में ऑफीसर पद पर नियुक्त हो सकते हैं।
गाजियाबाद से आए इंजीनियर रोहित परिहार ने कहा अगर छात्र एडमिनिस्ट्रेटिव सर्सिसेज में जाने के लिए इच्छुक हैं तो भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, सीबीआई, आरआरबी, यूपीएससी जैसे उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। साथ निजी क्षेत्र में भी ऑनलाईन एजूकेशन का दौर चल रहा है। कई इंस्टीट्यूट अपनी वीडियो क्लासेस द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। वीडियो बनाने से लेकर ऑनलाईन करने तक का जिम्मा सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और ऑपरेटर का होता है। इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को देखा जा रहा है। अपना स्वयं का इंस्टीट्यूट खोलकर भी विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं।
प्राचार्य डॉ जेएस तोमर ने कहा कि बीसीए के बाद एमसीए करके तकनीकि क्षेत्र में छात्रों को सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रो. राकेश राजन ने कहा बीसीए व एमसीए करने के बाद कोई भी निजी क्षेत्र एवं गैर सरकारी संगठन में कार्य कर सकता है। इस मौके पर प्रबंधतंत्र की ओर से चौधरी प्रदीप, प्रवीण, प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो. पुष्पेंद्र वर्मा, प्रो अभिषेक रावत, प्रो. कामता प्रसाद, सुमन कुमार, कामिनी जैन, सुमिता पांडेय, संपूर्णा जैन, राखी वर्मा, महेंद्र झां आदि उपस्थित रहे।