फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर रोडवेज सेवा हुई ठप, यात्रियों को बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर रोडवेज सेवा ठप, यात्रियों को बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव संपन्न हुए लगभग बीस दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक रोडवेज की बसों के संचालन की व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। पहले मदनपुर मार्ग पर चार बसों को संचालन किया जाता रहा है, जो घटकर दो पर पहुंच गया है। यही हाल जिले में संचालित अन्य रोडवेज बसों को हो गया है, इससे यात्रियों को यात्रा करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
लोकसभा चुनाव से पूर्व जहां जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक बसों का संचालन किया जाता था, जो अब घटकर आधी हो गईं है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में यातायात की समस्या गहरा गई है। रोडवेज बसों में यात्रियों को कम समय और किफायती यात्रा का लाभ मिलता रहा है, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा हो गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान झांसी डिपो की अधिकांश बसों को चुनाव के लिए अन्य जिलो में भेज दिया गया। तब से अब तक रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। हालत यह है कि कई मार्गों की बसों का संचालन पूरी तरह से बंद पड़ा है। जहां पर पूर्व में मड़ावरा क्षेत्र से झांसी मडावरा- मदनपुर, इलाहाबाद- मड़ावरा आदि को मिलाकर मड़ावरा क्षेत्र पांच रोडवेज बसें चल रहीं थी, इनमें से आधी बसें रह गईं हैं और एक बस को सौजना के लिए कर दिया गया है। वहीं, देवगढ़ से झांसी के लिए दो बसें चलाई जा रहीं थी, जहां अब केवल एक ही बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम गुढ़ा व नानस्टॉप सेवा दो -दो बसें चल रहीं थीं। जो घटकर केवल एक-एक रह गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की व्यवस्था खराब हो गई है। वर्तमान में शादी- विवाह समारोह का सीजन चल रहा है। इस कारण यात्रियों की खासी भीड़ निकल रही है। चिलचिलाती धूप में लोग घंटों यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी अखर रही है। वहीं, प्राइवेट बस संचालकों ने मौके का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। कई निजी बस संचालक तो यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यात्रियों को बस के गेटों पर लटकाकर यात्रा करा रहे हैं।
विज्ञापन


इन बसों का संचालन पूरी तरह से बंद
कुम्हैड़ी से ललितपुर-झांसी, जामनी-झांसी, कैलगुवां-झांसी व जखौरा-झांसी बस सेवा को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। इससे यहां पर यात्रा के लिए अधिक परेशानी बढ़ गई है। लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
-----------
रोडवेज बस सेवा में चालकों की कमी के कारण बसों की संचालन सेवा रोकी गई है। दो दिनों में चालक आने पर रोडवेज बसों का यातायात सुचारु रुप से चलाया जाएगा।
- रामलवट, सहायक प्रबंधक
रोडवेज डिपो, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें