आज निरस्त रहेगी झांसी-बीना पैसेंजर
ललितपुर। झांसी-बीना रेल खंड के मध्य आज रविवार को मेगा ब्लॉक होने के कारण झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। झांसी-खजुराहो ट्रेन झांसी और ललितपुर के मध्य दोनों ओर से निरस्त कर दी गई है।
रविवार को मेगा ब्लॉक लेकर रेलवे द्वारा झांसी-बीना रेल खंड के मध्य तकनीकी कार्य किया जाना है। इस कारण रेलवे द्वारा 11812 झांसी-बीना व 11811 बीना - झांसी पैसेंजर ट्रेन को रविवार को रद्द कर दिया गया है। वहीं, झांसी से खजुराहो की ओर जाने वाली 51818 झांसी-खजुराहो और 51817 खजुराहो- झांसी पैसेंजर ट्रेन को भी रविवार को झांसी से ललितपुर के मध्य रद्द किया गया है। जबकि, यह ट्रेन शनिवार को झांसी और ललितपुर के मध्य दोनों ओर से रद्द रही। जनसंपर्क अधिकारी रेलवे मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दस जून से यह दोनों ट्रेन अपने यथावत समय से पहले की तरह संचालित होंगी।