फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर मनाई महापुरूषों की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालकर मनाई महापुरुषों की जयंती
विज्ञापन

ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा दैलवारा ने क्षत्रिय कुलभूषण महाराजा महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जूदेव की जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य भगत राजा बुंदेला के मुख्य आतिथ्य एवं बृजेंद्र सिंह परमार की उपस्थिति में ग्राम दैलवारा में महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की शोभायात्रा निकाली गई। इसके उपरांत गोष्ठी में उनके योगदान पर चर्चा की गई। इससे पहले भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाया गया। कार्यक्रम में श्रीनारायण पांडेय शिक्षक, प्रधान संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू राजा, प्रवेंद्र सिंह बुंदेला, भूपेंद्र सिंह तोमर बॉबी राजा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बेबीराजा बुंदेला, जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, जनसत्ता दल के जिला प्रभारी केशवेंद्र सिंह रानू राजा, भगवान सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें