फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंकरों के माध्यम से करासए जलापवूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जहां पानी की कमी, टैकर चलाएं
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर जलापूर्ति की कमी है, उन स्थानों पर अधिक से अधिक टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। कस्बा पाली में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जल्द पूरा करने को कहा।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान पूर्ण कराएं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि कुल 35349 शौचालयों का निर्माण कार्य लक्षित है, इसके सापेक्ष 10132 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के संबंध में जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि 51 ग्राम पंचायतों में पानी के टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर जलापूर्ति की कमी है, वहां अधिक से अधिक टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कर पानी की समस्या को नियंत्रित करें।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को अत्यधिक सुगम बनाने के लिए छात्रों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराने की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के सहयोग से कार्य पूरा कराने को कहा। महिला हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कुल 23 प्रकरणों की शिकायतें महिला हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज की गईं हैं, जिनमें 19 में पीड़िता का रेस्क्यू किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य अप्राप्त है तथा आवास योजना शहरी के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 का लक्ष्य 9207 के सापेक्ष 5472 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बताया गया कि जनपद में कुल 33 परियोजनाएं हैं, जिनके सापेक्ष 14 परियोजनाएं पूर्ण क्षमता पर संचालित, 11 परियोजनाएं आंशिक क्षमता पर संचालित तथा 08 परियोजनाएं बंद हैं। नगरीय स्ट्रीट लाइट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि माह के अंत तक एलईडी में परिवर्तन हेतु कुल 4596 मार्ग प्रकाश बिंदुओं के सापेक्ष 4431 प्रकाश मार्ग बिंदुओं में एलईडी लगा दी गई हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि पाली में नगरीय स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे हैंडपंपो को रीबोर कराया जाए, जिनमें जल के स्रोत पर्याप्त मात्रा में होने की संभावना है, जिससे शासन के धन का सदुपयोग हो सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उपायुक्त श्रम व रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनेाज कुमार, जिला पंयायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें