फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्ज गिरने से दो की मौत में जांच समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
छज्जा गिरने से दो की मौत के मामले में जांच समिति गठित
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी बाग में निर्माणाधीन आवास का छज्जा गिर जाने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच समिति सात दिन में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी लाभार्थी अकल पत्नी कमल सिंह का निर्माणाधीन आवास का छज्जा गिर जाने के कारण 27 मई को दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री से की गई थी कि अपात्र व्यक्तियों द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा था, जिसमें सूडा के अभियंत्रण विभाग की लापरवाही के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह ने जांच समिति गठित कर दी है। इसमें उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज एवं अवर अभियंता डूडा गिरजाशंकर दुबे को शामिल कर आदेश दिए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अतर्गत लाभार्थी श्रीमती अकल पत्नी कमल सिंह के चयन /पात्रता की जांच की जाए। यह भी स्पष्ट किया जाए कि 27 मई को हुई घटना के लिए सूडा का अभियंत्रण विभाग कितना उत्तरदायी है। उन्होंने समिति को उक्त दोनों बिंदुओं पर जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकर (डूडा) को भी निर्देश दिए हैं कि उक्त प्रकरण में जांच हेतु समिति का सहयोग करें एवं आवश्यकतानुसार अभिलेख उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें