एनओसी निरस्त कर दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई
ललितपुर। मोहल्ला तालाबपुरा के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर पालिका की एनओसी निरस्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अनूप कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नौ अप्रैल को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मुआयना करने के बाद पता चला कि बिना किसी स्वामित्व व अधिकार के एक महिला ने मकान अन्य किसी महिला को रजिस्ट्री कर दी है। जिस पर नगर पालिका ने मानचित्र स्वीकृत करने के लिए अपनी एनओसी दे दी है।