भारत देश सुरक्षित है अब मोदी के हाथों में
ललितपुर। देश में नई सरकार के गठन होने के अवसर पर कौमी एकता की प्रतीक साहित्यिक संस्था हिंदी उर्दू अदबी संगम के बैनर तले कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन मोहल्ला वंशीपुरा में किया गया। जिसमें कवियों ने भारत देश सुरक्षित है मोदी जी तेरे हाथों में आदि कविताएं सुनाईं।
सुमनलता चौधरी ने कहा कि आपकी चाहत कभी कम न होगी। मुहब्बत की दौलत कभी कम न होगी। रामस्वरूप नामदेव ने खूबसूरत जिंदगी का सफर लगता है। कभी फूलों का कभी कांटों का विस्तर लगता है। नैतिक ने कविता पढ़ते हुए कहा कि हम बच्चे ही सही, लेकिन हौसला हमारा कम नहीं। में सच हूं, मुझे मिटाने का झूठ में दम नहीं। अशोक क्रांतिकारी ने विश्व में हिंद की शान है प्रियतम, सारा जहां में लहराया है परचम। दशरथ पटेल परदेशी ने मोदी मय हो गया अब सारा हिंदुस्तान, अच्छो-अच्छों का तोड़ दिया जो था अभिमान। इस दौरान अध्यक्ष असर ललितपुरी, शिखर चंद्र मुफलिस, राजराम खटीक, गेंदालाल सतभैया, केके पाठक, वासुदेव सिंधी, रामस्वरुप नामदेव, नंदलाल पहलवान, रामकृष्ण कुशवाहा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।