फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक अनुभूति का अहसास कराएंगे परिषद के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक अनुभूति का अहसास कराएंगे परिषद के पदाधिकारी
विज्ञापन

ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कार्यशाला में 6 से 12 जून तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि लोगों को सामाजिक अनुभूति का अहसास कराने के लिए टोली बनाकर परिषद के सदस्य गांव और मोहल्लों में जाएंगे। मोहल्ला डोडाघाट तालाबपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में आयोजित कार्यशाला में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार कुशवाहा ने ‘आओ चले गांव की ओर’ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि 6 से 12 जून में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला सह संयोजक हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि जिले में 10 -10 लोगों की दस टोली सामाजिक अनुभूति कराने के लिए गांव-गांव में जाएंगे। विस्तारक भी गांव-गांव जाकर किसानों और समाज के मध्य रहकर अनुभूति का कार्य करेंगे। इस मौके पर जिला प्रमुख अमर सिंह तोमर, सह प्रमुख गगन चतुर्वेदी, नगर मंत्री शेखर शिवहरे और गौरव दुबे को टोली प्रमुख बनाया गया। कार्यक्रम में दिव्यांशु झा, मोहित साद, शिरोमणि लोधी, पारुल चौरसिया, निधि राजा, पूनम चौरसिया, कली विश्वकर्मा, अभिषेक पटेरिया, अमित राजपूत, रोहित मिश्रा, अमित कटारिया, शिवांश राजपूत, सोनू कुशवाहा, संजय विवेक, शिवम तिवारी, अवधेश, पुष्पेंद्र, सुमन खटीक, दिव्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें