फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी
विज्ञापन

मड़ावरा। लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हुए पहले थाना समाधान दिवस में पांच शिकायती पत्र आए। सभी का मौके पर समाधान कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुए थाना समाधान दिवस में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का तत्काल समाधान करें।
विज्ञापन

वहीं, उपजिलाधिकारी मड़ावरा मुहमद कमर ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए, ताकि उन्हें बार- बार चक्कर न लगाना पड़े। थाना दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसमें जमीनी विवाद संबंधी पांच मामले आए, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान जिन लाइसेंसधारकों के शस्त्र जमा किए गए थे, वे अपने शस्त्रों को उठा सकते हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष वीरसिंह यादव, कृष्णकुमार, कानूगो कालूराम, अवधेश कुमार, शिवदत्त, अभय स्वरूप, कमल सिंह, जीवन लाल, देशराज सिंह, रमेश प्रसाद, शिवशंकर, हरिओम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें