फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण स्वयं हटा लें, वरना सामान किया जाएगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटा लें, वरना सामान किया जाएगा जब्त
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने सफाई निरीक्षक के साथ पुराने बस स्टैंड व सुपर मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह अतिक्रमण और कचरा फैला मिला। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को अपना सामान समेटने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार को अतिक्रमण हटा नहीं मिला तो नगर पालिका सामान जब्त कर लेगी और दुकानदार से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
स्वच्छ वार्ड से पुरस्कृत वार्ड नंबर 18 के सुपर मार्केट के हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां दुकानदारों ने दुकान से बाहर छह से सात फिट तक अपना सामान सजा लिया है। इतना ही नहीं, पुराने बस स्टैंड पर सड़क पर ही तरबूज की बिक्री की जा रही है। इस दौरान जो तरबूज और खरबूज खराब हो जाते हैं, उन्हें आसपास फेंक दिया जाता है। एक दुकानदार ने महाराजा अग्रसेन पार्क के गेट पर तरबूजे की दुकान सजा ली है। चिंतन पार्क के समीप दुकानें सजी हुई हैं। रही - सही कसर शराब के शौकीनों ने पूरी कर दी है। जगह-जगह शराब के खाली गिलास व पानी के पाउच इधर-उधर बिखरे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र ने एक शराब दुकानदार को कचरा नहीं फैलाने की कड़ी हिदायत दी, साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक की सामग्री उपयोग करने पर जुर्माना लेने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि ललितपुर को स्वच्छ सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों को पहले समझाया जा रहा है, इसके बाद उनकी कोई भी बात नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने अतिक्रमण हटाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया। सफाई निरीक्षक संदीप कुमार व स्टाफ साथ में रहा।
विज्ञापन


पत्रकारिता दिवस पर चिंतन पार्क की अनदेखी
एक तरफ हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मीडिया जगत से जुड़े लोगों को बधाईयां दी जा रही थी। वहीं, पत्रकार ज्ञानचंद अलया के नाम से बना चिंतन पार्क खुद ही बदहाली बयां कर रहा था। इस पर अधिशासी अधिकारी ने चिंता जाहिर करते हुए पार्क की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें