फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवतपा में दिन के साथ रात में भी बढ़ेगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा का पहला दिन खूब तपा
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार से नौतपा शुरू हो गए। भगवान भास्कर ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। अब दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। सुबह तो जैसे-तैसे लोग जरूरी कामों से घरों से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
नौतपा के पहले दिन शनिवार को सुबह आठ बजे से भगवान भास्कर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। सूर्य की किरणों के साथ हल्की गर्म हवाएं चलने लगीं। सुबह लगभग दस बजते-बजते धूप तीखी हो गई, जिससे लोगों का शरीर झुलसने लगा। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में एक बजे अधिक गर्मी होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। एक बजे से लेकर शाम चार बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के साथ गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी कार्यालयों में मौजूद कर्मचारियों ने कुर्सियों पर कूलर ही हवा खाना मुनासिब समझा। चिलचिलाती धूप में पैदल चलते राहगीरों को जहां छांव मिली तो वे कुछ देर रुककर अपनी थकान मिटाते देखे गए। पानी पीने वाले राहगीरों की प्याऊ पर भीड़ लगी रही। दिन भर पड़ी गर्मी का असर शाम पांच बजे तक दिखाई दिया। गर्म हवा लोगों को परेशान करती रही। ऐसे में अधिकतर लोग मुंह पर तौलिया बांधकर आवागमन करते दिखाई दिए। लड़कियां व महिलाएं भी मुंह ढककर निकलीं। यह नौतपा नौ दिन तक दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर दिखाएंगे। माना जा रहा है कि नौतपा में जितनी गर्मी पड़ती है, बरसात भी उतनी अच्छी होती है।

यह रहेगी तापमान की स्थिति
दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)
25 मई - 27 - 40
26 - 29- 42
27 - 29- 43
28 - 28- 43
29 - 29- 44
30 - 31- 44
31- 31- 44
01 जून - 31- 44
02 - 32 - 44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें