फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-नेशन विद नमो अभियान से युवाओ को जोड़ेगा युवा मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशन विद नमो अभियान से युवाओं को जोड़ेगा युवा मोर्चा
विज्ञापन

ललितपुर। सर्किट हाउस में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक में नेशन विद नमो अभियान से युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। इस अभियान में जनहित की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दीपक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि आज देश में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है और यह वर्ग मोदी के कार्यों से बेहद प्रभावित है। युवा वर्ग अब 2019 में मोदी को पुन: भारी बहुमत से देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। बैठक में दुर्ग रिाजपूत, धर्मेन्द्र यादव, गजेन्द्र राजपूत, ध्रुव राजा, सुबोध रावत, राम प्रताप परमार, अभिमन्यु लोधी, मोहित सोनी, रूपेश साहू, राज झा, पार्थ चौबे, गौरव दिगम्बर, राजदीप राजा, देवेन्द्र कुशवाहा, विजय राजपूत, अमित रजक, सचिन सेन, अरविन्द लोधी, जितेन्द्र चौरसिया, पंकज नायक, सुनील चौरसिया, अनिल नायक, मोनू पस्तोर, राहुल रजक, शुभम रैकवार आदि उपस्थित रहे। उधर, ग्राम महेशपुरा में भाजपा की जिला कार्य समिति ने मोर्चा, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के साथ बैठक की। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि हमारे लिए आगामी लोकसभा चुनाव की चुनौती है। हमें अपनी सरकार बरकरार रखते हुए और ज्यादा सीटों के साथ वापिस आना है। इसकेे लिए निरन्तर संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नूकोरी ने कहा कि विधानसभा संचालन समिति में जो दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंपे गये हैं, उनका निर्वहन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला विस्तारक सचिन तिवारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनहित कारी योजनाओं की भली भांति जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए ताकि हम जनसामान्य में अपनी बात अधिकार पूर्वक रख सकें। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी से 3 मार्च के बीच भूतपूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम, 12 फरवरी से 2 मार्च तक भाजपा का परिवार मेरा परिवार कार्यक्रम, 26 फरवरी को राष्ट्रीय बाईक महारैली अभियान, 15 जनवरी से 10 फरवरी तक सेक्टर संयोजक सम्मेलन, 15 जनवरी से 10 फरवरी तक युवा संसद कार्यक्रम, 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। इसके अलावा प्रवुद्ध वर्ग सम्मेलन, किसान कुम्म एवं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक में रमेश कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक सभापति हरीराम निरंजन, अशोक गोस्वामी, बब्बूराजा बुन्देला, राजकुमार जैन, वंशीधर श्रीवास, हरिश्चन्द्र रावत, अनिल जैन अंचल, अजय पटैरिया आदि उपस्थित रहे। अन्त जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें