फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बारिश ने बिगाड़ी खरीफ लेकिन रबी ने जगाई उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने बिगाड़ी खरीफ, अब रबी से उम्मीद
विज्ञापन

बांध, तालाब व कुओं में आया पर्याप्त पानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से खरीफ की फसल को भले ही नुकसान हुआ हो, पर, बांध, तालाब व कुएं भर जाने से रबी की फसल अच्छी होने की उम्मीद बंध गई है। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो ख्रीफ के नुकसान की भरपाई रबी की फसल कर देगी।
खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने 2 लाख 76 हजार हैक्टेयर बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसकी तुलना में किसानों ने ढाई लाख से ज्यादा हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द, मूंग, सोयाबीन, तिल, धान की बुवाई की थी। जिस समय उड़द फसल में फूल व फलियां आ रही थीं, उसी दौरान मानसून सक्रिय हो गया। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि खेतों में लहलहाती फसल खराब हो गई। खेतों में बारिश का पानी भरने से फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कृषि वैज्ञानिक इसे अपने ही नजरिये से देख रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार बारिश होने से उड़द सहित विभिन्न फसलों को बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फसलों के फूूल झड़ गए और फलियों की जगह पत्तियां बनना शुरू हो गई। यही नहीं, अन्य पौधे नष्ट हो गए। इससे किसानों में मायूसी देखी जा रही है लेकिन उन्हें जिले के सभी बांधों के भर जाने से रबी फसल बेहतर होने की उम्मीद बंध गई है। किसानों का मानना है कि अब बांधों से उन्हें भरपूर पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

.....
ये हैं बांधों की स्थिति
गोविंद सागर बांध में पूर्ण जल स्तर 363.93 मीटर, शहजाद बांध में 321 मीटर, जामनी बांध में 409.55 मीटर, सजनाम बांध में 373.20 मीटर, रोहणी बांध में 396.39 मीटर, राजघाट बांध में 371 मीटर, माताटीला बांध में 308.45 मीटर है। माताटीला बांध से आज 3500 मीटर क्यूसिक पानी की निकासी हुई है।
......
75 प्रतिशत फसलों को पहुंचा नुकसान
उड़द फसल में लगातार बारिश होने से एंथ्रोकोनासिस नामक बीमारी फैली। इससे उड़द फसल की 75 प्रतिशत पैदावार में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। किसान अब रबी फसल की बुवाई करने से पहले भूमिशोधन की प्रक्रिया जरूर अपनाएं।
अरुनेश चौहान
कृषि वैज्ञानिक
.......
पिछले साल के मुकाबले अच्छी रही बारिश
वर्ष 2017 में मानसून सीजन में आज तक 454.99 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, इस सीजन में आज की तिथि तक 928.06 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2013 में रिकार्ड बारिश हुई थी। इस दौरान गोविंद सागर बांध पूर्ण जल स्तर से भरा था। यही नहीं, स्वचालित साइफन प्रणाली से जल निकासी हुई थी।
विज्ञापन

.....
खरीफ फसल के आंकलन को आई टीम
कृषि विश्वविद्यालय कानपुर की टीम जिले के विभिन्न गांवों में खरीफ फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने आई है। इसमें डा. वेदरत्न, प्रोफेसर एचपी सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र से डा. नितिन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें