फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट ग्रामों में ग्राम चौपालों का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विशिष्ट गांवों में ग्राम चौपालों का होगा आयोजन
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशिष्ट गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन एक जून से 15 जून तक किया जाएगा। यह चौपालें शाम छह बजे से रात आठ बजे तक आयोजित की जाएंगी।

डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इन चौपालों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जैसे ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, विरासत अभियान, श्रावस्ती मॉडल, ओडीएफ कार्यक्रम आदि अन्य जनहित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारीगण जन चौपाल आयोजित कर प्रतिभाग करेंगे और जनता को शासन की योजनाओं के संबंध जन सामान्य एवं पात्र हितग्राहियों/लाभार्थियों को अवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। शासन द्वारा जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं ब्लॉक के चिह्नित ग्रामों में एक जून से 15 जून तक आयोजित होने वाली चौपालों के आयोजन हेतु जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी तालबेहट, उप जिलाधिकारी पाली, उप जिलाधिकारी ललितपुर, उप जिलाधिकार मड़ावरा, उप जिलाधिकारी महरौनी, तहसीलदार, तालबेहट, तहसीलदार, पाली, तहसीलदार, तहसीलदार, मड़ावरा, तहसीलदार, महरौनी, तहसीलदार न्यायिक, तालबेहट तथा तहसीलदार न्यायिक, ललितपुर को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चौपालों का आयोजन उक्त अधिकारियों की अध्यक्षता में किया जायेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिलाधिकारी की चौपालों में स्वयं प्रतिभाग करेंगे तथा अन्य अधिकारियों की चौपालों में उनके प्रतिनिधि समस्त सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही उन्होंने समस्त तहसीलदारों एवं न्यायिक तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि वे उक्त चौपालों में अपने अधीनस्थ राजस्व निरीक्षक, लेखपालों को उपस्थित होना सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त कार्यक्रमों के अनुसार अपने-अपने खंडीय ग्रामीण क्षेत्रों में आहूत की जाने वाली जन चौपालों के संबंध में संबंधित योजनाओं के कार्मिकों को सूचित करें कि वे आहूत जन चौपालों में अद्यतन समस्त सूचनाओं के साथ उपस्थित रहें तथा ग्राम में जन चौपाल के आयोजन की समस्त व्यवस्थायें तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करायें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें