फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश में क्रय केंद्रों पर अनाज भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में कई क्रय केंद्रों पर गेहूं भीगा
विज्ञापन

- विभागीय अधिकारी कर रहे इंकार
ललितपुर। शनिवार की शाम बेमौसम हल्की बारिश एवं आंधी ने क्रय केंद्रों पर पड़ा अनाज भीग गया। वहीं, कई जगहों पर खेतों में कटी पड़ी फसल भी भीग गई। इस तरह मौसम ने एक बार फिर किसानों को झटका दे दिया है। हालांकि, विभागीय अधिकारी क्रय केंद्रों पर अनाज भीगने से इंकार कर रहे हैं।
वर्तमान में जिले के अधिकांश किसानों की गेहूं या तो खेतों में कटी पड़ी हुई है या फिर थ्रेसिंग का इंतजार कर रही हैं। जिन किसानों की उपज घर पहुंच गई है, उन्होंने उसे क्रय केंद्रों पर बेचना प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और शाम होते-होते आंधी चलने लगी। देखते-देखते हल्की बरसात होने लगी। इससे खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई। वहीं, क्रय केंद्रों एवं गल्ला मंडी में अनाज बेचने पहुंचे तमाम किसानों की उस समय परेशानी बढ़ गई जब बारिश होने लगी। उन्होंने बरसात से बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ किसान खुले आसमान में रखे अनाज को भीगने से नहीं बचा पाए। किसानों का कहना है कि कहीं अब और पानी गिर गया तो उनकी उपज खराब हो जाएगी। यह उन्हें चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
तिरपाल डालकर बचाया गेहूं
अनाज भीगने की कहीं से किसी काश्तकार नहीं शिकायत नहीं की है। जैसे ही बारिश शुरू हुई वैसे ही तिरपाल डलवा दी गई थी।
अनूप कुमार द्विवेदी
सहायक निबंधक
सहकारिता विभाग
......
रात में गेहूं खरीद की शिकायत डीएम से की
बीती रात विभिन्न क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की शिकायत डीएम मानवेंद्र सिंह से की गई तो उन्होंने तत्काल खरीद रुकवा दी।
कुछ किसानों का आरोप था कि रात में बिचौलियों के माध्यम से खरीद कराई जा रही है। इस शिकायत के बाद रात में चल रही खरीद को रुकवाया गया। उधर, सहायक निबंध सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने काश्तकारों से इस मामले में बात की है। उनका कहना है कि जिन किसानों का गेहूं खुले में पड़ा था, वह सचिव व क्रय केंद्र प्रभारी पर गेहूं की तुलाई पर दबाव बनाने लगे। जिस पर कई प्रभारियों ने गेहूं की तुलाई की। बिचौलियों की भूमिका नहीं पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें