फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढहा दो मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश से ढहा दो मंजिला मकान
सैदपुर। विकासखंड महरौनी के गांव साढूमल में सोमवार की शाम एक ग्रामीण के घर का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हादसे में गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। वहीं, परेशान परिजनों को अपने रिश्तेदारों के घर जाकर रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन

विकास खंड महरौनी अंतर्गत साढूमल निवासी प्रहलाद सिंह का दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा सोमवार की शाम बारिश के कारण ढह गया। गनीमत रही की उस समय परिवारीजन घर के नीचे वाले हिस्से में मौजूद थे। ऊपरी हिस्सा गिरने से फर्नीचर, बर्तन एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं नष्ट हो गईं, साथ ही छत में लगा इमारती पत्थर भी टूटकर बर्बाद हो गया है। इसके अलावा नीचे की मंजिल पर ऊपरी हिस्सा गिरने से नीचे के कमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, साथ ही पूरे मकान में दरारें खुल गई हैं। इसके चलते शेष मकान के कभी भी धराशाई होने की संभावना बनी हुई है। परिजनों ने अपने मकान को छोड़कर रिश्तेदारों के घर जाकर रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें