फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से हटाए 100 अवैध होर्डिग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से हटाए 100 अवैध होर्डिग्स
विज्ञापन

ललितपुर।
बुधवार को आखिरकार नगर पालिका परिषद ने अवैध होर्डिग्स के खिलाफ अभियान छेड़ ही दिया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर लगे करीब एक सैकड़ा अवैध होर्डिग्स को हटाया गया। इससे विज्ञापन एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया।
इस समय करीब आधा दर्जन एजेंसियां होर्डिग्स/बैनर लगाने का काम कर रही हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद ने अपने खाली खजाने को भरने के लिए विज्ञापन दरों का पुनर्निर्धारण कर दिया है। इसका बकायादा गजट भी जारी हो चुका है। पहले पांच रुपये इक्वायर फुट के हिसाब से होर्डिग्स का शुल्क लिया जाता है। इसमें अब कई गुना की बढ़ोत्तरी हो गई है। प्रत्येक वार्ड के मार्ग पर होर्डिग्स के पृथक-पृथक रेट तय किए गए हैं। इससे एजेंसियों को मुनाफे का सौदा अब घाटे का नजर आने लगा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दो महीने पहले नगर पालिका परिषद नए रेट तय कर चुकी है लेकिन किसी भी एजेंसी ने नई नियमावली को स्वीकार नहीं किया है और वह पुराने रेट पर ही नगर पालिका को भुगतान करने पर अड़ी हैं। जिससे नगर पालिका परिषद की एजेंसियों से दूरियां बढ़ती जा रही है। बुधवार को इसकी साफ झलक दिखाई दी। बुधवार को कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण की अगुवाई में अवैध होर्डिग्स हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत पुराने नगर पालिका भवन से हुई जो वर्णी चौराहे तक चला। इस दौरान कलक्ट्रेट चौराहे पर लगे होर्डिग्स भी हटाए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका के इस अभियान में भेदभाव स्पष्ट नजर आया। सत्तारूढ़ दल के होर्डिग्स को छोड़ दिया जबकि कालेज के होर्डिग्स मुख्य निशाने पर रहे। इसकी बानगी तुवन चौराहे पर लगा भाजपा का होर्डिग्स है। अभियान दल के सदस्यों का कहना है कि शहर में करीब एक सैकड़ा होर्डिग्स हटाए गए हैं। जिसमें छोटे होर्डिग्स की संख्या ज्यादा है। इससे पहले नगर पालिका परिषद ने होर्डिग्स हटाने का कार्यक्रम जारी किया था। दस जुलाई को इसकी शुरुआत होनी थी, लेकिन दो दिन बाद इसे आगे बढ़ाया जा सका। अधिकारियों का कहना है कि मौसम खराब होने की वजह से तय कार्यक्रम के अनुसार आरंभ नहीं किया जा सका है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा तो इसे घंटाघर से सावरकर चौक, नदीपार होते हुए बाईपास क्रासिंग तक चलाया जाएगा। अभियान में मुख्य खाद्य और सफाई निरीक्षक आरके लवानिया, लिपिक सिकंदर खान, महेंद्र यादव, संजू आदि साथ रहे।

सभी होर्डिग्स हैं अवैध
विज्ञापन की नई नियमावली का गजट जारी हो चुका है। जो एजेंसियां काम कर रही हैं उनसे नये रेट पर शुल्क जमा करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी वह नए रेट देने को तैयार नहीं हैं। बार-बार पुराने रेट पर ही होर्डिग्स का शुल्क जमा करने के लिए कह रही हैं। दो महीने से यह सब चल रहा है। मजबूरन होर्डिग्स हटाने का अभियान प्रारंभ करना पड़ा।
अनिल कुमार अरूण
कर निर्धारण अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।

तेइस को बनाए जाएंगे मतदाता
ललितपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों में युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से 23 जुलाई को प्रत्येक मतदान केंद्र पर शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म छह उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जानकारी एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त विशेष अभियान की तिथियों पर निर्वाचक नामावलियों को पढ़ाया जाएगा। छूटे हुए अर्ह मतदाता फार्म छह भराए जाएंगे। जिसे बूथ लेबिल अधिकारी को मतदान केंद्र पर ही देना होगा।

15 तक होगा मास्टर डाटाबेस अपडेट
ललितपुर। पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत जिले में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित किया जाएगा और पंद्रह जुलाई तक मास्टर डाटाबेस को अपडेट भी किया जाएगा। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा में संपूर्ण सूचनाएं भरकर/अपलोड करके उन्हें डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित किया जाएगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी, आनलाइन आवेदन और निर्देश वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीयूष कुमार राय ने दी है।
विज्ञापन


31 तक होगा छात्रवृत्ति का नवीनीकरण
ललितपुर। पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षा 11, 12 व शैक्षिक सत्र 2016-17 के लिए संशोधित समय सारणी निर्गत कर दी गई है। पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। इसके अलावा नवीनीकरण 31 जुलाई तक किया जा सकेगा। जिन विद्यालयों ने आईडी पासवर्ड नहीं लिया है, वह शिक्षण संस्थान जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में आकर प्राप्त कर सकता है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीयूष कुमार राय ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें