फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर संवारा जा रहा सुम्मेरा तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमदान कर संवारा जा रहा सुम्मेरा तालाब
विज्ञापन

ललितपुर।
सुम्मेरा तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए ललितपुर जागरूकता अभियान के सदस्यों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हर रविवार को श्रमदान किया जा रहा है। उक्त संस्था के श्रमदान कार्यक्रम के दौरान में जनपद के डीएम ने भी मौके पर पहुंचकर सुम्मेरा तालाब की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ललितपुर जागरूकता अभियान के सदस्यों और शहर के नागरिकों द्वारा सुम्मेरा तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए प्रत्येक रविवार को सुबह आठ बजे से श्रमदान किया जा रहा है। रविवार को बृहद स्तर पर श्रमदान किया गया। अभियान के सदस्यों के निवेदन पर डीएम मानवेंद्र सिंह भी तालाब की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अभियान द्वारा सुम्मेरा तालाब पर किये जा रहे श्रमदान और शहर में की जा रही वॉल पेंटिंग की सराहना की। साथ ही साथ सुम्मेरा तालाब के लिए अभियान के सदस्यों, शहर के गणमान्य नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना बनाने का आश्वासन दिया। श्रमदान में उपस्थित भाजपा नेता चंद्रशेखर दुबे ने कहा की हर शहर के कुछ मान स्तंभ होते हैं, जो उस शहर को प्रसिद्धि और उस शहर के निवासियों को गौरव दिलाते हैं। ऐसे ही हमारे सुम्मेरा तालाब की ख्याति है, पर यह दुर्भाग्य है कि पिछले बीस साल से राजनीति का केंद्र रहा सुम्मेरा तालाब अपनी बदहाली के लिये नकारा जन प्रतिनिधियों, संवेदनहीन नौकरशाही पर आंसू बहा रहा है। लेकिन वह मानते हैं कि यदि हम शहरवासी ही चाहें तो हमारे अनेक व्यवसायी भाई बंधु हैं जो चाह लें तो तालाब महज कुछ ही दिनों में पूरा साफ हो सकता है। इतनी ग्रेनाइट व कंस्टक्शन कंपनियां हैं, वो यदि एक-एक मशीन व डंपर दे दें तो भी सात या आठ ही दिन में पूरा तालाब साफ हो जाएगा। इसके लिये अब समय भी केवल दस दिन का ही बचा है। अभियान के सदस्य दर्शन सेन ने कहा की सुम्मेरा तालाब के लिए शहर के लोगों को ही आगे आना होगा। बताया गया कि इस सुम्मेरा तालाब के लिए अभी तक कई करोड़ रुपये आ चुके हैं, पर कुछ चुनिंदा लोगों की नियत ही नही है कुछ करने की, क्योंकि यह सुम्मेरा तालाब सही हो गया तो फिर इनके घर कैसे भरेंगे। आज सुम्मेरा तालाब पर सेवा समर्पण संस्थान से राम गोपाल, सुबोध गोस्वामी, दिवाकर शर्मा, इं. पवन कौशिक, नरेंद्र पाठक , डॉ. संजीव कडंकी, भारत सेवा मंडल के अध्यक्ष राजेश दुबे, मनोज शर्मा, राम जी किलेदार, अवधेश गुरु रावत, कुमार जैन, नीलेश जैन आशु, अभिनव जैन, सुमिंद्र कौर, दीपाली साहू आदि जन उपस्थित रहे। अभियान की अध्यक्ष अर्चना बीके अग्रवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें