फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को अलग- अलग क्षेत्रों में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 318 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी का संक्रमण नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में वर्तमान में सबसे अधिक मरीज मोहल्ला तालाबपुरा में निकल रहे हैं। बृहस्पतिवार को महरौनी में एएनएम कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा तालाबपुुरा में 65 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय महिला शामिल है। मोहल्ला करीम नगर में 23 वर्षीय युवक, आजादपुरा में 46 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, करीम नगर आजादपुरा में 45 वर्षीय महिला, ग्राम महेशपुरा में 21 वर्षीय युवती, मोहासा स्टेशन निवासी 24 वर्षीय युवक, धरमपुरा निवासी 24 वर्षीय युवक, महरौनी में 45 वर्षीय एएनएम शामिल हैं।
जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 185 है और 24 घंटे में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या तीन है। अब तक कुल 129 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

607 परिणाम लंबित
जिले में तीस जुलाई तक तक आरटीपीसीआर, ट्रू- नेट मशीन एवं एंटीजन के माध्यम से कुल 16217 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 15,610 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 15,292 निगेटिव व 318 पॉजिटिव और चार मृतक हैं। 607 परिणाम लंबित हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में 15 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को सुविधानुसार उपचार दिलाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें