फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिक दाम लेने पर खाद की 15 दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने निगरानी को टीमों को किया सक्रिय, सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में लगातार ओवर रेटिंग की शिकायतों पर कृषि विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने उर्वरक की दुकानों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है ताकि किसानों को सही दाम में खाद उपलब्ध हो सके। कृषि विभाग ने निर्धारित दर से अधिक दर पर खाद बेचने के मामले सामने आने पर अब तक 15 दुकानें निलंबित की जा चुकी हैं जबकि अन्य तीन पर कालाबाजारी में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
जनपद में भले ही कृषि विभाग ने खाद को निर्धारित रेट पर बेचने के लिए नियम लागू किए हैं। अधिक रेट पर खाद बेचने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी है। इसके बाद भी उर्वरक संचालक लगातार ओवररेट पर खाद बेच रहे हैं। इसके चलते अब कृषि विभाग सख्त हो गया है और जिला प्रशासन भी लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। कृषि विभाग ने महरौनी व मड़ावरा और बिरधा, पूरा बिरधा, ललितपुर शहर समेत 15 उर्वरक की दुकानें निलंबित की जा चुकी हैं। खाद की कालाबाजारी के मामले में भी विभाग द्वारा तीन मुकदमा भी दर्ज कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इस महीने के दूसरे सप्ताह में ओवररेट में 11 अक्तूबर को महरौनी और पूराबिरधा में उर्वरक की दो दुकानें निलंबित की गई थीं। जबकि 19 अक्तूबर को भी महरौनी व बिरधा में भी ओवररेट में खाद बेचने का वीडियो वायरल होने पर दो दुकानें निलंबित की गई थीं। इससे पूर्व शहर में भी जिलाधिकारी के पास शिकायत पहुंचने और वीडियो वायरल होने पर एक दुकान निलंबित की गई थी। कुछ दिन पहले बिरधा में निलंबित दुकान के संचालक द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने पर विभाग द्वारा दुकान व गोदाम को सील कर दिया था। बीते चार दिन पहले ही मड़ावरा में नकली खाद की सूचना पर एसडीएम ने स्वयं छापा मारा था और इस दौरान जांच करने पर स्टाक में 45 खाद की बोरियां कम पाई गई थीं। अब एसडीएम के आदेश पर कृषि विभाग द्वारा उक्त दुकान पर खाद के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि निर्धारित रेट में ही उर्वरकों का विक्रय करें और किसानों को खाद के लिए परेशान न होने दें। यदि कोई भी विक्रेता निर्धारित रेट से अधिक उर्वरक की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभागीय टीमों द्वारा निगरानी की जा रही है और टीमों द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। - राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें