अमरपुर मंडी के पास एनएच-44 पर हुई घटना, बाल-बाल बचे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाइवे-44 पर मंगलवार की सुबह झांसी की ओर से आ रही बस आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गई। हालांकि इस दुर्घटना में बस में बैठे यात्री चोटिल नहीं हुए।
कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर मंडी के पास एनएच-44 पर मंगलवार की सुबह झांसी की ओर से सवारियों से भरी बस आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वह बस के नीचे उतर आए। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
चौकी अमरपुर मंडी प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। घटना में कोई सवारी गंभीर घायल नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।