फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1496 की जांच में नहीं मिला संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1,496 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसे लेकर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,499 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 637 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। सात सैंपल ट्रू-नॉट किट व 852 एंटीजन किट से लिए गए। जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते दस माह में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,470 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,400 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 23 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा बीते पांच दिनों में मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए आरटीपीसीआर जांच के 1,399 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोविड जांच को लिए 1,470 सैंपलों की आई रिपोर्ट में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें