1492 सैंपलों में एक युवती संक्रमित निकली।
- फोटो : ???? ????
एक युवती मिली कोरोना संक्रमित
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से लिए 1,492 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक युवती कोविड पॉजिटिव पाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,492 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 631 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। आठ सैंपल ट्रू- नॉट किट व 853 एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें एंटीजन किट सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में ब्लाक जखौरा के अंतर्गत ग्राम कुआतलां निवासी 21 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,462 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,391 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 24 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,345 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
वर्जन
बृहस्पतिवार को कोरोना जांच को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट में एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। - डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी