फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई, जिला बदर करने को डीएम को भेजी सूची

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण ढंग कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने 37 लोगों को चिह्नित कर उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इसमें समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के लेखपाल पति ग्राम जखौरा निवासी कल्पनीत लोधी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने के दौरान जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे और इसके बाद भी जिन्होंने ऐसी घटनाएं की थीं, उन्हें छांटकर सूची तैयार की गई है। उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। ऐसे चिह्नित किए गए लोगों के खिलाफ जिला बदर किए जाने की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को सूची भेजी गई है, ताकि चुनाव के दौरान ऐसे लोगों को जिला बदर किया जा सके। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के तहत सूची में बानपुर के ग्राम वीर निवासी सुजान, तालबेहट के रानीपुरा निवासी राजाखान उर्फ राज मोहम्मद, जखौरा क्षेत्र के ग्राम मनपुरा के यादवेंद्र यादव, ग्राम नगवास निवासी शेखर सिंह, ग्राम गोरा निवासी करन, ग्राम भड़रा निवासी विजय, ग्राम जखौरा निवासी मनीत, ग्राम बुढ़ेेरा निवासी मिंटू उर्फ बृजेंद्र, जखौरा निवासी कल्पनीत सिंह लोधी, जखौरा निवासी सोनू पटैरिया, ग्राम मैनवारा निवासी सेंधपाल सिंह, ग्राम बनौनी निवासी शंकर सिंह यादव, ग्राम आगर निवासी अरविंद सिंह, ग्राम मैनवारा निवासी इंद्रपाल सिंह, ग्राम रसोई निवासी शैलू उर्फ बलबंत, ग्राम लागौन निवासी पप्पू पाल, ग्राम आगर निवासी ध्रुव पाल सिंह, गोविंद सिंह, ग्राम बुड़ेरा निवासी शैलेंद्र यादव, ग्राम आगर निवासी सेंदपाल सिंह, ग्राम लखनपुरा निवासी परशुराम उर्फ गब्बू, ग्राम किसलवास निवासी नरेंद्र सिंह, ग्राम बड़ा बाजार निवासी राहुल अहिरवार, ग्राम लखनपुरा निवासी भईयन, ग्राम लागौन निवासी कैलाश, ग्राम लखनपुरा निवासी करतार, ग्राम घिसौली निवासी केहर सिंह, विजय सिंह, ग्राम रसोई निवासी केहर सिंह, ग्राम धमना बार निवासी भगवत गोस्वामी उर्फ मोनू, ग्राम चुनगी निवासी संतोष सिंह, पूराकलां क्षेत्र के ग्राम चौबारा निवासी फेरन कुशवाहा, अशोक, सौजना निवासी हल्ले उर्फ रमेश, पाली के मोहल्ला पंडयाना निवासी राजभान अहिरवार व महेंद्र और जखौरा के ग्राम लागौन निवासी वीरन पाल के नाम गुंडा एक्ट की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें