फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी परशुराम जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुराम जयंती सात को
विज्ञापन

महरौनी। मड़ावरा रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में युवा ब्राह्मण महामंडल तहसील क्षेत्र की बैठक में भगवान परशुराम जयंती सात मई को मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महामंडल के अध्यक्ष रामकिशोर द्विवेदी उर्फ रामजी दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बताया कि पहले जयंती पांच मई को मनाने की बात पर विचार किया गया लेकिन, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर चौधरी के निर्णय पर सर्वसम्मति से अक्षय तृतीया पर ही जयंती मनाने पर सर्वसम्मति बन गई। इस अवसर पर सुबह 8 बजे से मंदिर में सुंदरकांड पाठ, पूजन अनुष्ठान, 11 बजे से समाज के लोगों का परिचय सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी होगी। दिन में 2 बजे मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में पुष्पेंद्र पटैरिया, शैलेंद्र नायक, संजय पांडेय, देवेंद्र भौंडेले, दीपक तिवारी, अवधेश नायक, सूर्यकांत त्रिपाठी, बृजेश रिछारिया, सुरेश पुरोहित, पिंकू रावत, गौरव रावत, मुकेश लिटौरिया, पीयूष शुक्ला व आनंद पंडा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें