सिद्धचक्र महामंडल विधान में हुई सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना
ललितपुर। जनपद के विकास खंड मड़ावरा के निकटवर्ती बुंदेलखंड की पावनधरा धसान नदी के सुरम्य तट पर स्थित आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ एक फरवरी से हो गया है और यह धार्मिक आयोजन आठ फरवरी तक होगा। विधान के इस महामहोत्सव में सिद्ध भगवान की आराधना की गई।
मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील संचय व उमेश जैन ने बताया कि आयोजन के शुभारंभ पर सुबह सात बजे जिनाभिषेक, शांतिधारा श्रद्धा-आस्था से की गई। यहां शांतिधारा शिखर चंद्र जैन, त्रिलोक जैन सौरई वाले मड़ावरा, द्वितीय शांतिधारा विपिन कुमार जैन देवास परिवार द्वारा की गई। इस दौरान पंच मंगल कलश स्थापना सेठ सनत जैन गिरार, रतन चन्द्र जैन गौना वाले मड़ावरा, कपूर चन्द्र जैन, कमलेश जैन, प्रकाश जैन, अभिषेक जैन द्वारा की गई। अखंड ज्योति की स्थापना बाल चंद्र व सनत जैन शिक्षक ने की। महाआरती पुष्पेंद्र जैन द्वारा की गई। पूजन, अभिषेक शांतिधारा, आरती व विनय पाठ से पूजन प्रारंभ हुई, जिसमें चारों दिशाओं में विराजमान सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना की गई। सिद्ध चक्र विधान के बाद महा अर्घ्य समर्पित किया गया, इसके बाद शांतिपाठ किया गया।
वाणीभूषण ब्र.संजीव भैया के निर्देशन में देवेंद्र जैन शास्त्री, उदय चंद्र शास्त्री, शुभम जैन शास्त्री के विधानाचार्योंत्व एक फरवरी से 8 फरवरी तक सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन संत व आचार्य विद्यासागर सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से विविध मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हो रहा है। सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन के द्वितीय दिन सिद्ध भगवान की आराधना मंडल पर अर्घ्य समर्पित करके विधान के पात्रों द्वारा सिद्ध प्रभु की आराधना की गई। महोत्सव में संगीतमय पूजन अर्चन किया गया। अध्यक्ष डा. धनप्रसाद जैन, महामंत्री आभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, प्रकाश जैन, हरीश चंद्र जैन, रतनचंद जैन, कपूर चंद्र जैन, राजेश जैन, मयंक जैन, प्रदीप जैन खुटगुवा, कमलेश जैन पप्पू, प्रतेश जैन, गुलाब जैन, सुधीर जैन, योगेश जैन, शीतल जैन, राजेंद्र जैन, नीरज जैन शास्त्री आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन में अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी के ट्रस्ट कमेटी, प्रबंधकारिणी समिति, महोत्सव की उप समिति, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का योगदान रहा।
निर्वाण लाडू व चिकित्सा शिविर आज
तीर्थक्षेत्र समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील जैन संचय व उमेश जैन नैकोरा ने बताया कि रविवार को विशाल एक दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नेत्र रोगियों को शिविर में मशीनों द्वारा जांच के उपरांत चश्मा निशुल्क वितरित किए जाएंगे और नेत्र परीक्षण के बाद मोतियाबिंद रोगियों के आपरेशन महावीर नेत्र चिकित्सालय में किये जाएंगे। यह नेत्र शिविर अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट एं प्रबंधकारिणी गिरारगिरी के तत्वावधान में किया जाएगा, जिसका संयोजन सकल दिगंबर जैन समाज गिरारगिरी, बरायठा, मड़ावरा क्षेत्रीय समाज व जैन मिलन चंद्रप्रभू डोड़ाघाट द्वारा किया जाएगा। शिविर के समस्त कार्य प्रकाश जैन निर्देशन में किये जा रहे हैं। चिकित्सा शिविर में उपलब्ध चिकित्सा विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डा. अभिषेक जैन, डा. अमित जैन, डा. अखलेश जैन सागर (हड्डी चिकित्सक), डा. आरएन पटेल सागर (फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक), डा. विकास जैन (शिशु रोग चिकित्सक), डा. एमएल जैन ललितपुर, डा. ओपी सचान लखनऊ, डा. धनप्रसाद जैन बरायठा , डा. शिखर जैन मडावरा डा., वी सी जैन मडावरा, डा. राकेश जैन मडावरा, डा. वीरेंद्र जैन मडावरा, डा. देवेन्द्र जैन मडावरा एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वहीं आज तीन फरवरी को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक है। इस अवसर पर पूरी श्रद्धा, आस्था के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।