नौकरी का झांसा देकर हड़पे पांच लाख
ललितपुर। महरौनी कोतवाली अंतर्गत जरया गांव निवासी युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जरया गांव निवासी बल्दवान सिंह पुत्र भइया लाल लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में रहने वाले चंद्रजीत सिंह उर्फ डिंपल पुत्र बृजलाल ने उसके पुत्र की नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए पांच लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने इस बात का उलाहना दिया तो आरोपी गाली-गलौज कर रुपये हड़प कर लेने की बात कहने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।