फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जनसहयोग केंद्र में दर्ज कराएं अपनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनसहयोग केंद्र में दर्ज कराएं शिकायत, होगा समाधान
सब हेड -- भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया टोल फ्री नंबर

- यह है टोल फ्र्री नंबर 8401400400
- क्षेत्रीय विधायक कराएंगे समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनता से सीधे जुड़ने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नई पहल की है। भाजपा के प्रदेश आईटी सेल की ओर से आईजीआरएस की तर्ज पर टोल फ्री नंबर 8401400400 जारी किया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति जनसमस्या से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है। यह शिकायत संबंधित विधायक के पास भेजी जाएगी, जिसका निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो-दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हालांकि, शिकायत का समाधान कितने दिन में होगा, इस बारे में कोई समय- सीमा नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी जनसमस्याओं को सही तरीके से निपटाने के लिए प्रयास कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश को फतह करने में जुटी भाजपा आईटी सेल ने नई पहल की है। इसके लिए भाजपा विधायक जनसहयोग केंद्र बनाया गया है और टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति जनसमस्या से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सभी विधायकों के ऑडियो रिकार्ड कर कंट्रोल रूम में भेजे गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र से कंप्यूटर के दो जानकार कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया है। झांसी में कानपुर - बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दो-दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पार्टी की इस पहल से माना जा रहा है कि विधायकों के क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं और उनके निस्तारण की हकीकत परखने के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इससे विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट मांगने पर उनकी सक्रियता का आकलन किया जा सकेगा। हालांकि, टोल फ्री नंबर से विधायकों का सिरदर्द बढ़ना तय है।
विज्ञापन


ऐसे करेगा काम
भाजपा की ओर से टोल फ्री नंबर 8401400400 जारी किया गया है। जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतों को इस नंबर पर कोई भी दर्ज करा सकता है। नंबर डायल करने पर बीप की आवाज आएगी और इसके बाद विधानसभा क्षेत्र का नंबर डायल करने को कहा जाएगा। विधानसभा क्षेत्र का नंबर डालते ही क्षेत्र के विधायक की आवाज सुनाई देगी। विधायक एक बीप के बाद शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता और समस्या बताने के लिए कहेंगे। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत बोलकर दर्ज कराएगा। जैसे ही शिकायत दर्ज होगी, शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर मैसेज प्राप्त होगा। यह शिकायत संबंधित विधायक के ई-मेल आईडी पर भेज दी जाएगी। इसके निस्तारण के लिए विधायक प्रयास करेंगे। शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निस्तारण कराएंगे। विधायक इस शिकायत का निस्तारण ई-मेल के माध्यम से कंट्रोल रूम को भेजेंगे। जहां से शिकायतकर्ता के पास शिकायत निस्तारण होने का मैसेज प्राप्त होगा।
विज्ञापन



फोटो- 08
विधानसभा सत्र या किसी काम से विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाहर होने के कारण आम लोगों को परेशानी होती हैं। इसी परेशानी और भागदौड़ से बचाने के लिए भाजपा के आईटी सेल की ओर से प्रयास शुरू किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस टोल फ्री नंबर की अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाएं, ताकि आम लोगों को लाभ हो।
- आशीष पटेल, जिला विस्तारक भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें