फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सूचना मांगने पर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सूचना मांगने पर की अभद्रता
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला आजादपुरा निवासी ब्रजेश कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र में बताया कि विभाग से दिनांक 18 मई को उनके द्वारा की गई सप्लाई के आर्डर की जन सूचना के माध्यम से जानकारी चाही तो अधिकारी द्वारा नियत तिथी तक नही दी। बार-बार कहने के बाद वह अभद्रता पर आमादा हो जाते है। प्रार्थी ने उक्त अधिकारी को निर्देशित कर मांगी गई सूचना उपलब्ध कराने की मांग की ।

हदबंदी की जमीन पर किया दबंगों ने कब्जा
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा मजरा टपरियन निवासी श्यामलाल पुत्र मनू ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ दबंगों पर हदबंदी शुदा जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र में बताया कि 2013 में उसने भूमि क्रय करके हदबंदी करा कर खेती करता चला आ रहा है। 24 जून को प्रार्थी खेत की जुताई कर बोने के लिए गया तो ग्राम खोंखरा व टिकरी के कुछ लोग आये और जबरन फसल बोकर कब्जा कर लिया। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने जमीन से कब्जा हटवाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


फसल की भुगतान कराने की मांग
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम इमलिया निवासी मुन्ना लाल पुत्र हल्कु ने डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मसूर की फसल के भुगतान करवाने की मांग की। प्रार्थी ने बताया कि 16 मई को एक मर्चेंट कमीशन एजेंट को 3600 प्रति क्विंटल की दर से विक्रय की थी। एजेंट द्वारा हम से कहा गया कि आज भुगतान नहीं हो सकता कुछ दिन बाद 5500 आकर ले जाना। एक महीना बीतने पर भी भुगतान नहीं किया गया। प्रार्थी ने अविलंब भुगतान कराने की मांग की।

जबरन कब्जा कर मकान बनाने का आरोप
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा निवासी सिमलू तनय परम ने एसपी को प्रार्थना देकर गांव के कुछ लोगों पर जबरन कब्जा करने का मकान बनाने का आरोप लगाया। प्रार्थी ने बताया कि उसकी सगी बहू दीपा पत्नी धर्मदास ने कुछ समय पहले जमीन रजिस्ट्री के जरिये खरीद की थी, जिसकी तीन बार पैमाइश हो चुकी है। प्रार्थी जब मंगलवार को खेत बोने के लिए गया तो कुछ प्रभावशाली लोगों उसकी जमीन पर लकड़ी व पत्थर डालकर मकान बना रहे है। निर्माण रोकने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने जमीन से लकड़ी व पत्थर हटवा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गुंडई कर जबरन किया कब्जा
ललितपुर। तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम बानौनी निवासी मनुआ पुत्र नदुवा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देेकर गांव के कुछ लोगों पर बोयी हुई फसल को उखाड़ने व चीरों को हटाकर 20 हजार रुपये के नुकसान होने का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि भूमिधर भूमि की हदबंदी कराकर खेती करता आ रहा है। प्रार्थी ने ज्वार व मक्का की बुवाई कर दी थी, जिसको प्रभावशाली लोगों ने ट्रैक्टर चला कर जुताई कर बोई हुई फसल उखाड़ दी। खेत पर लगे चीरे हटा दिए। इससे 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। उलाहना देने पर गालियां व जान से मार देने की धमकी दी। प्रार्थी ने चीरा गढ़वाए जाने व नुकसान दिलाकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें