फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1410 की जांच में मिला एक संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से लिए गए 1,410 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से एक व्यक्ति कारोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,410 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 590 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। आठ सैंपल ट्रू-नॉट किट व 812 एंटीजन किट से लिए गए। इनमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपल में कोतवाली परिसर निवासी एक 59 वर्षीय व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया गया, जिसे उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब संक्रमितों की संख्या 3,450 हो गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,374 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। वर्तमान में 29 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, आरटीपीसीआर जांच को पांच दिन से भेजे गए 1,306 व्यक्तियों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
-----
बुधवार को लिए गए 1,410 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उसे उपचार के लिए एल-2 सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें