फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह पैरामीटर पूर्ण करने वाले विद्यालयों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बालिकाओं को प्रमाण पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनगा में ब्लॉक स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव और टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्मार्ट क्लास और कायाकल्प में 14 पैरामीटर पूर्ण करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया, साथ ही मेला में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीश सिंह लोधी जिलाध्यक्ष भाजपा और विशिष्ट अतिथि अविनाश त्रिपाठी उप जिला अधिकारी पाली, दीपेंद्र पांडे खंड विकास अधिकारी बिरधा, रामशंकर जिला विद्यालय निरीक्षक, अजय खरे चिकित्सा अधीक्षक बिरधा, एनएल शर्मा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी व रामेश्वर राजपूत निवर्तमान ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के संबंध में रूपरेखा प्रस्तुत की गई और एसआरजी हिमांशु मिश्रा, एआरपी मनीष निरंजन ने मिशन प्रेरणा के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर पुरातन छात्र का सम्मान किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन प्रेरणा के अंतर्गत नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं और निश्चित ही हमारे अध्यापक इसे सफल बनाएंगे। खंड विकास अधिकारी बिरधा विनोद पटैरिया ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के 14 पैरामीटर पूर्ण करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्य अतिथि जगदीश सिंह लोधी जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन लाने की दिशा में प्रयास कर रही है। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन किया गया। संचालन आशीष मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें