फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में 132 केवी सब स्टेशन का शुभारंभ

Tue, 14 Jul 2015 01:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितुपर (महरौनी)। महरौनी मेें स्थापित किया गया 132 केवी सब स्टेशन का शुभारंभ ट्रांसमिशन व वितरण अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। महरौनी, मड़ावरा, सौजना व बानपुर स्थित 33 केवीए सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति देने के लिए 132 केवी सबस्टेशन पर लोड देकर आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन




हालांकि, कुछ तकनीकी खराबी के चलते बार-बार ट्रिपिंग के समस्या ने अधिकारियों को देर शाम तक परेशान भी किया। महरौनी, मड़ावरा और सौजना सब स्टेशनों की विद्युत लाइनें आए दिन हवा, पानी व बारिश के कारण फाल्ट के चलते टूट जाती हैं तो कभी ओवरलोड के कारण भी फाल्ट आ जाता है। इन लाईनों को सुधारने में विभाग को कई दिन लग जाते थे, जिससे कई दिनों तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाती थी। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता था। काफी समय से चली आ रही मांग को लेकर कार्पोरेशन द्वारा महरौनी में 132 केवी सब स्टेशन स्थापित किया गया।


निर्माण निगम द्वारा इसे बनाने में करीब 70 करोड़ रुपये की अधिक की धनराशि खर्च की गई है। हालांकि, यह सब स्टेशन दो माह पूर्व पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया था, लेकिन तकनीकी कमियों के चलते इससे निकली लाईनों व 20-20 एमवीए के स्थापित दो ट्रांसफार्मरों पर लोड देकर सब स्टेशन का शुभारंभ नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों की मांग के चलते जिलाधिकारी द्वारा ट्रांसमिशन के अधिकारियों से वार्ता कर सब स्टेशन को पांच जुलाई को शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, इसके बाद भी सब स्टेशन का शुभारंभ नहीं किया जा सका।
विज्ञापन




लेकिन, सोमवार को ट्रांसमिशन व विद्युत वितरण अधिकारियों की मौजूदगी में महरौरी में स्थापित इस सब स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इसके तहत उच्च क्षमता के दोनों ट्रांसफार्मरों पर लोड देकर यहां से महरौनी, मड़ावरा व सौजना को बिजली आपूर्ति दी गई। अधिकारियों द्वारा इस सब स्टेशन से लोड देने के साथ ही यहां स्थापित मशीनें कुछ तकनीकि खराबी के चलते तीन बार ट्रिप हो गईं।



इसके बाद अधिकारियों द्वारा तकनीकि खराबी को दूर कर देर शाम तक सब स्टेशन से महरौनी, मड़ावरा व सौजना के 33 केवी सब स्टेशनों को आपूर्ति देने में सफल रहे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महरौनी के साथ-साथ महोबा के अंतर्गत ग्राम पनवाड़ी व उरई के अंतर्गत कोंच में भी इसी प्रकार सब स्टेशन बनाए गए हैं, जिनका विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी महेश विश्वकर्मा व ट्रांसमिशन के इंजीनियर हरीश सिंह, सिविल इंजीनियर अरविंद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें