फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर हुए आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर हुए आयोजन
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी तहसील के अंतर्गत ग्राम कुम्हेडी में चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दिव्या पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय कुम्हेडी द्वारा देश मेरा रंगीला गीत प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

दोपहर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद के मुख्य आतिथ्य व शालिक राम पुरोहित की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद, शालिक राम पुरोहित, डॉ. जीत गुप्ता का शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। मॉडल प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा श्याम बंसी बजाते हो या मुझे बुलाते हो गीत पर नृत्य किया गया। इसके साथ ही बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर नीरज चौबे, आशुतोष सिंह सेंगर, डीएल यादव, महेंद्र दीक्षित, राम शरण दीक्षित, सौरभ जैन, अनुज तिवारी, दिनेश बिदुआ, आशुतोष चौधरी, महेश तिवारी, हरवंश रिछारिया, देवेंद्र चौहान, सुधा कौशिक, प्रियंका जैन, सीता यादव, नितिन पुरी गोस्वामी, जितेंद्र सेन, प्रशान्त श्रीवास्तव, सुनीता सेन, राजेश निरंजन, सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बिदुआ ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें