फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परियोजन समन्वय समिति की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह किए जाएं गठित
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनांतर्गत गठित जिला परियोजना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में स्वत: रोजगार के उदेद्श्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों का गठन, रिवॉल्विंग फण्ड, ग्राम संगठन के गठन, सामुदायिक निवेश निधि के लक्ष्यों को शत प्रतिशत प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक रवि दुबे ने बताया कि इंटेसिव विकास खंड जखौरा एवं तालबेहट में सर्प तेलंगाना के सहयोग से एवं विकास खण्ड बिरधा में सृजन के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं प्रशिक्षण का कार्य हो रहा है। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया कि आठ ग्राम संगठन का पंजीयन फार्म मशीनरी बैंक हेतु कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि जनपद हेतु फार्म मशीनरी बैंक के आवंटित लक्ष्य को समूह/ग्राम संगठन के माध्यम से पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली छात्र/छात्राओं हेतु ड्रेस का कार्य समूह सदस्यों से भी कराया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा पॉलिथिन पर प्रतिबंध के संबंध में जानकारी दी गई एवं सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने - अपने विकास खण्ड से 10-10 समूह को दोना पत्तल, कागज के लिफाफे, पेपर बैग हेतु तैयार किया जाय। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों में प्रयोगार्थ चॉक समूहों से क्रय कराया जाय। मुख्य विकास अधिकारी महेादय के द्वारा भी सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आपके विकास खण्ड में गठित स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक संख्या में स्वरोजगार से जोडा जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें