फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के अभाव में अटका शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास में रोड़ा बना, ओवरब्रिज का अभाव
विज्ञापन

ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग शहरवासियों के लिए मुख्य मार्ग है। यहां से हर रोज दिन में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपने वाहन से आवागमन करते हैं। ललितपुर रेलवे स्टेशन से हर रोज करीब 180 से 200 ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे यह रेलवे क्रॉसिंग का गेट हर दिन करीब 16 घंटे से अधिक बंद रहता है। वहीं, यहां हर दिन मालगाड़ियों की शंटिंग के दौरान भी करीब तीस मिनट से एक घंटे के लिए यह रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद कर दिया जाता है। जिससे यहां से आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार तो चिकित्सा सेवा भी प्रभावित हो जाती है।
लोग शहर की ओर आते हैं, लेकिन गेट बंद होने के कारण उन्हें का इंतजार करना होता है, जिसके चलते कई बार लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। इस रोड पर क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरु नगर मुहल्ला बसा हुआ है, इसमें करीब तीस हजार लोग निवास करते हैं। इसी रोड पर करीब 80 से 85 गांव भी बसे हुए हैं, जिससे यहां हर रोज डेढ़ लाख से अधिक लोगों द्वारा इस रेलवे क्रॉसिंग का उपयोग आवागमन के लिए किया जाता है और गेट बंद होने के कारण इन्हें परेशानी उठानी होती है। इसी रोड पर पर्यटन नगरी देवगढ़, मुचकुंद गुफा, बौद्घ गुफाएं, च्यवन आश्रम जैसी कई पर्यटन स्थल हैं। रेलवे क्रॉसिंग घंटों बंद रहने के कारण पर्यटकों को काफी परेशान होना पड़ता है। इसी के चलते इस देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट पर शहर में वर्षों से अंडर ब्रिज या ओवरब्रिज की मांग लगातार हो रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों व शासन की उपेक्षा के कारण देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट पर प्रस्तावित यह ओवरब्रिज का कार्य सिर्फ फाइलों तक ही सिमटकर रह गया है, धरातल पर इस ओवरब्रिज के लिए वास्तव में अभी तक कोई कार्य शुरु ही नहीं हो सका है। हालांकि, रेलवे द्वारा एक वर्ष पूर्व देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सॉइल टेस्टिंग का कार्य जरुर किया गया था। इसके बाद यहां अब तक कोई कार्य शुरु नहीं हुआ। वहीं, गत दिनों ललितपुर रेलवे स्टेशन के वार्षिक निरीक्षण पर आए रेलवे के जीएम एमसी चौहान ने बताया था कि राज्य सरकार द्वारा बजट आवंटन नहीं होने के कारण ओवरब्रिज का निर्माण अटका होना बताया था। अमर उजाला ने आम नागरिकों से ओवरब्रिज के संबंध में बातचीत की तो अधिकांश ने ओवरब्रिज के अभाव में होने वाली परेशानी की पी़ड़ा का बयान किया।
विज्ञापन

-------

कम लागत में बन सकता है अंडर ब्रिज
- देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेल लाइनें ऊंचाई पर है, जिससे यहां अंडर ब्रिज आसानी से बन सकता है। ओवरब्रिज बनाने में यदि धन की समस्या आड़े आ रहा है, जो रेलवे द्वारा यहां अंडर ब्रिज को बनवाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। इसके साथ ही क्रॉसिंग के नेहरुनगर की ओर वायीं ओर गड्ढे हैं, जिससे भी यहां ड्रैनेज की समस्या नहीं रहेगी। यदि रेलवे यहां अंडर ब्रिज बना देती है तो लोगों को देवगढ़ क्रॉसिंग का रेलवे गेट घंटों बंद रहने से गंभीर समस्या से निजात मिल सकेगी। रेलवे गेट बंद रहने से देवगढ़ व अन्य पर्यटन स्थलों तक जाने के लिए लोगों को दोनों ओर से परेशान होना पड़ता है। इसके लिए शीघ्र ही ओवरब्रिज या फिर अंडर ब्रिज का निर्माण शीघ्र ही कराया जाना बहुत आवश्यक है।
अनिल जैन, अंचल।
--------------

दस वर्ष पीछे हो गया ललितपुर का विकास
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज शहर के लिए सबसे आवश्यक है। लोगों का कीमती समय ओवरब्रिज के अभाव में बर्बाद होता है। कई बार तो आकस्मिक मेेडिकल सुविधा भी रेलवे गेट बंद रहने की वजह से समय से नहीं मिल पाती है। यदि ललितपुर में दस वर्ष पहले ओवरब्रिज बन जाता है, तो नेहरु नगर की ओर दूसरा ललितपुर शहर तैयार हो जाता। ओवरब्रिज नहीं होने से शहर के साथ ही नेहरु नगर क्षेत्र की ओर भी विकास रुका हुआ है। ओवरब्रिज नहीं बनना इसके प्रति जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा भी एक कारण है।
राजेश देवलिया, अधिवक्ता
-------------

ओवरब्रिज का सपना पूरा हो सकेगा, इसकी संभावना बहुत कम है। घंटों बंद रहने वाला देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट आम व खास सभी नागरिकों की समस्या है। यहां ओवरब्रिज के लिए कई वर्षों से मांग चल रही है, लेकिन इसका निर्माण कभी पूरा हो पाएगा, इस पर बहुत ही कम भरोसा है। इसका सबसे बड़ा कारण जनपद के जनप्रतिनिधियों व नेताओं की उदासीनता है। जबकि, यह रोड तो जनपद के पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए मुख्य है। यही रोड ललितपुर को सीधा मध्य प्रदेश के बीना से जोड़ता है। यदि ओवरब्रिज बन जाए, तो पर्यटन के साथ ही मध्य प्रदेश से आवागमन काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रतीश तिवारी, रावरपुरा
---------

मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
देवगढ़ क्रॉसिंग गेट पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण के संबंध में कुछ ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की गई है, सीएम ने शीघ्र ही यहां ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने को आश्वस्त किया है।
रामरतन कुशवाहा, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें