नगर पालिका के बोर्ड में अधिकांश मेंबर नौजवान
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के नवगिठत बोर्ड में अध्यक्ष सहित अधिकांश सदस्य नौजवान निर्वाचित हुए हैं। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा से जहां बुजुर्ग पार्षद चुनी गई हैं तो वहीं वार्ड नंबर आठ जुगपुरा से सबसे नौजवान पार्षद चुना गया है।
नगरवासियों ने इस चुनाव में नौजवानों पर ज्यादा भरोसा जताया है। भारतीय जनता पार्टी के बैनरतले पैतीस वर्ष की उम्र में रजनी साहू ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। जिन्हें मतदाताओं ने जीत दिलाई। इसी प्रकार विभिन्न वार्डों से कई नौजवान सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वार्ड नंबर आठ जुगपुरा से बाइस वर्षीय उदयप्रताप, वार्ड नंबर पांच से पच्चीस वर्षीय पूजा ग्वाला, वार्ड नंबर चौबीस लक्ष्मीपुरा से पच्चीस वर्षीय आशा,
वार्ड नंबर ग्यारह से चौबीस वर्षीय नाजिया रजा, वार्ड नंबर छह से सत्ताइस वर्षीय रोहित राठौर, वार्ड नंबर सोलह से उन्तीस वर्षीय हरीओम, वार्ड नंबर उन्नीस आजादपुरा द्वितीय से इक्तीस वर्षीय जगभान कुशवाहा, वार्ड नंबर सात बड़ापुरा से पैतीस वर्षीय रजनी, वार्ड नंबर तेइस रावतयाना प्रथम से पैतीस वर्षीय जहीर अली रानू, वार्ड नंबर अठारह सुभाषपुरा से आलोक जैन मयूर, वार्ड नंबर बीस तालाबपुरा प्रथम से छत्तीस वर्षीय शिवानी, वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर छब्बीस महावीरपुरा से सैतीस वर्षीय अनुराग जैन, वार्ड नंबर तेरह घुसयाना से अड़तीस वर्षीय कुंजलता, वार्ड नंबर बारह आजादपुरा तृतीय से उन्तालीस वर्षीय मंजू लवली शर्मा, वार्ड नंबर दो रैदासपुरा से उन्तालीस वर्षीय मुकेश,वार्ड नंबर चौदह रावतयाना द्वितीय से चालीस वर्षीय जमुनाबाई चुनी गई हैं।......
एमबीए पास पूजा तो प्राइमरी पास नाजिया
नगर पालिका परिषद सदस्य में सबसे पढ़ी लिखी पार्षद पूजा ग्वाला वार्ड नंबर पांच झांसीपुरा से निर्वाचित हुई हैं। वहीं, वार्ड नंबर ग्यारह से नाजिया रजा प्राइमरी उत्तीर्ण हैं तो कई जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, स्नातक व परास्नातक भी हैं। इसमें सात स्नातक तो तीन परास्नातक हैं। कुछ सभासद ऐसे भी हैं, जिनकी शिक्षा स्पष्ट नहीं है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट में शिक्षा के कालम में अन्य दर्शाया गया है।