फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पिलाई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जिला महिला चिकित्सालय में पोलियो बूथ का शुभारंभ विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन शून्य से पांच वर्ष के लगभग एक लाख बच्चों को पोलियो निवारक दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

जिले में शून्य से पांच वर्ष के दो लाख सात हजार 953 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसके तहत रविवार को कुल एक लाख एक हजार 744 बच्चों को पोलियो निवारक दवा पिलाई गई। जिला महिला चिकित्सालय में बूथ का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को आवश्यक रूप से पोलियो निवारक दवा पिलाने के लिए सभी से अनुरोध किया। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. जेएस बख्शी ने बताया कि ब्लॉक बार में लक्ष्य के सापेक्ष 48.05 प्रतिशत, बिरधा में 51, जखौरा में 47.8, ललितपुर शहर में 49.94, मड़ावरा में 44.52, महरौनी में 48.12, तालबेहट में 52.15 प्रतिशत बच्चों को लक्ष्य के सापेक्ष आच्छादित किया गया है। इसमें जो बच्चे पोलियो निवारक दवा पिलाने से छूट गए हैं, उन बच्चों को टीमें सोमवार को घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। इस मौके पर सीएमएस महिला हरेंद्र सिंह चौहान, बीएसए अंबरीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका घोष, डॉ. डीसी दोहरे, डब्ल्यूएचओ से भाग्यश्री, यूनीसेफ से इमरान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें