फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम समेत 13 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते आए दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को दो मासूम समेत 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2649 हो गई है। इनमें 42 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी और 2351 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान में 256 संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों से शहर की अपेक्षा गांव में अधिक कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। इसको लेकर लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति भय का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को दो मासूम समेत 13 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण पाया गया है। शहर के मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय युवती, 41 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में तहसील महरौनी के कस्बा निवासी पांच पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10 और 12 वर्षीय बालक, 16 वर्षीय किशोर, 55 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। ग्राम छायन में दो संक्रमित 60 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव है। वहीं, ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पड़ोरिया निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पाह निवासी 40 वर्षीय महिला पाई गई है।
शुक्रवार को दो मासूम समेत 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों से संपर्क पर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। - डॉ. प्रतापसिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें