खुली सामग्री का न करें सेवन, बरतें सावधानी
ललितपुर। बुधवार को शहर स्थित ‘विहान’ बालिका आवासीय विद्यालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को खुले में रखी चीजों को न खाने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम वार्डेन नीलम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अभिहित अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत मलैया द्वारा छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खुले में रखी चीजों को न खाने के लिए जागरूक किया है। छात्राओं को बताया कि थर्माकॉल व प्लास्टिक डिस्पोटन की प्लेट, ग्लास आदि का प्रयोग न करें, पतली पॉलीथिन का प्रयोग न करें, खुली खाद्य सामग्री का प्रयोग न करें। साथ ही छात्राओं को आयोडिन युक्त नमक का व पैकिंग प्रमाणित सामग्री का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। साथ ही विद्यालय की सामग्री को देखा गया। इस दौरान वार्डेन नीलम सिंह व छात्राओं समेत शिक्षक रंजीत साहू, राजेश, पूजा यादव, प्रियंका शुक्ला, पूनम राय, रक्षा शर्मा व राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।