फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह गायों की मौत से सवालों के घेरे में आई सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गायों की मौत से सवालों के घेरे में आई सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

ललितपुर। गत दिवस 16 गायों की मौत ने शहर की सफाई व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। क्या मुहल्लों में सूखा व गीला डस्टबिन रखे गए हैं? यदि रखे हैं तो उसमें शादी का जूठन क्यों नहीं डाला गया। यदि डस्टबिन नहीं थे तो बाहर डाले गए जूठन को समय रहते क्यों नहीं उठाया गया? इन सवालों का जवाब पालिका कर्मचारियों को देते नहीं बन रहा है।
नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण और स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर लाखों रुपये पानी की तरह बहा दिए हैं। इनमें नगरवासियों को सूखा व गीला कचरा घर से विभक्त करने के लिए जगह-जगह डस्टबिन लगाए हैं। वहीं, खाली प्लॉटों की सफाई का भी दावा किया जा रहा है। इन सबके बाद भी गत दिवस घर से बाहर पड़े शादी के जूठन को खाकर 16 गायों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन इसमें नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। लोगों का कहना है कि जिस वार्ड में गायों की मौत हुई है, उसमें कहीं भी सूखा व गीला कचरा विभक्त करने के लिए डस्टबिन नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा खाली प्लॉटों की सफाई के मामले में भी पालिका का रवैया उदासीन रहा है। आज भी वार्डों में खाली प्लॉटों में गंदगी देखी जा सकती है। यदि शादी का जूठन घर से बाहर फेंका गया तो उसकी सफाई समय रहते हो जाना चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन


सफाई के नाम पर हो रही औपचारिकता
वार्डों में एक तो पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी तैनात नहीं हैं। वहीं, कुछ सफाई कर्मी सफाई के नाम पर रस्म अदायगी करते नजर आते हैं। जिससे सफाई ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। शिशु मंदिर के पास खाली प्लॉट में गंदगी की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
मंजू लवली शर्मा
वार्ड नंबर बारह आजादपुरा द्वितीय

बोर्ड में उठाएंगे गायों की मौत का मामला
गायों की मौत दुखद घटना है। इसे नगर पालिका की बोर्ड में उठाएंगे। मृत गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें पेट के अंदर बड़ी मात्रा में पॉलिथीन पाई गई है। वार्डों की सफाई के साथ पॉलिथीन पर सख्ती से रोक लगना चाहिए।
महेंद्र कुमार सिंघई
वार्ड नंबर पंद्रह गांधीनगर प्रथम

वार्डों में सूखा व गीला कचरा अलग करने की हो व्यवस्था
जब तक सूखा व गीला कचरा अलग करने की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाए तब तक सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना मुश्किल है। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार
वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय

नियमित नहीं होती पॉलिथीन पर छापेमारी
पॉलिथीन के इस्तेमाल पर न्यायालय ने रोक लगा रखी है। इसके बाद भी पॉलिथीन चलन से बाहर नहीं हो पाई है। नगर पालिका परिषद छापेमारी कर उसे जब्त करने का अभियान चलाती है लेकिन यह कार्रवाई कभी कभार होती है। जिससे इसके इस्तेमाल पर सख्ती से रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें