फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बंद पडे शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन कृषि मंडी में सुविधाओं का टोटा
विज्ञापन

प्रसाधन केंद्र में पड़ी गंदगी तो शौचालयों में जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नवीन कृषि उत्पादन मंडी परिसर में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की निरंतर अनदेखी हो रही है। जहां प्रसाधन केंद्र में गंदगी पड़ी है, वहीं शौचालयों में ताला जड़ा हुआ है। इन हालात में किसानों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। इसके बाद भी मंडी के अधिकारी स्थिति को जानकर अनजान बने हुए हैं।
जिले में नवीन कृषि उत्पादन मंडी प्रदेश की गिनती गिनी चुनी मंडियों में होती है। यहां सभी तहसीलों के साथ मध्य प्रदेश के समीपवर्ती जिलों के किसान अपनी उपज बेचने के लिए आते हैं। इससे मंडी में सैकड़ों किसानों की आवाजाही बनी रहती है। मंडी समिति ने किसानों को प्रसाधन की सुविधा मुहैया कराने के लिए तीन सुलभ कांप्लेक्स बनाए गए हैं। जिनमें से एक ही कांप्लेक्स ही ठीकठाक स्थिति में है, जो मंडी के एक किनारे में बना हुआ है। इसकी अधिकतर किसानों को जानकारी नहीं है। इस वजह से कम ही किसान इसका प्रयोग करते हैं। जो मंडी के मेन गेट पर बना हुआ तो दूसरा मंडी चौकी के पास स्थित है। दोनों ही कांप्लेक्स देखरेख के अभाव में गंदगी के भेंट चढ़ गए हैं। यही नहीं, शौचालय जीर्ण-शीर्ण अवस्था में आ गए हैं। शौचालय बंद होने से किसानों को प्रसाधन के लिए परेशान होना पड़ता है। जिन किसानों की उपज उसी दिन नहीं बिक पाती है, उन्हें अगले दिन तक मंडी में रुकना पड़ता है, ऐसे में किसानों के लिए ठहरने से लेकर नहाने तक समस्या खड़ी हो जाती है। कई मजदूर व किसान मजबूरन नहाने के लिए हैंडपंप का सहारा लेते हैं। वहीं, प्रसाधन केंद्र में फैली गंदगी से किसान, मजदूरों को बाहर का रुख करना पड़ता है। कई बार किसान प्रसाधन में आ रही समस्या की शिकायत जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों से कर चुके हैं, इसके बाद भी वह समस्या के निस्तारण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इस बात को लेकर किसानों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


शौचालयों की कराई जाए सफाई
मंडी परिसर के दोनों शौचालयों की सफाई करके उन्हें किसानों के लिए खुलवा दिए जाना चाहिए, जिससे किसानों को शौचालय के लिए बेवजह परेशान न होना पड़े। वहीं, रात रुकने वाले किसानों व मजदूरों को भी नहाने की सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन

- अजब सिंह, कृषक जिजयावन

प्रसाधन के लिए होना पड़ता परेशान
मंडी में साफ-सफाई के अभाव में परिसर के प्रसाधन केंद्र में भारी गंदगी पड़ी हुई है। इससे किसानों व मजमिरों को नालियों का सहारा लेना पड़ रहा है। जब तक इनकी सफाई नहीं होगी तब तक किसानों के लिए मुसीबत ही मुसीबत है। मंडी समिति किसानों को सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराए।
-त्रिभुवन सिंह, किसान, मोतीखेरा, बार

शीघ्र खुलवाए जाएंगे सुलभ कांप्लेक्स
गल्ला मंडी का ठेकेदार भाग गया है जिस वजह से कांप्लेक्स के संचालन की समस्या आ रही है। इसका निस्तारण करते हुए शीघ्र ही सुलभ कांप्लेक्स खुलवाए जाएंगे।
योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें