फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त होने से आधा शहर रहा अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा शहर रहा अंधेरे में, लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को तड़के 33 केवीए विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से आधे शहर में अंधेरा छा गया। विद्युत गुल होने का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। इस कारण तमाम लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
33 केवीए विद्युत लाइन से शहर के कई फीडर जुड़े हुए हैं। इसमें प्रमुख रूप से घंटाघर, नझाई बाजार, नेहरू नगर शामिल हैं। सुबह करीब तीन बजकर 50 मिनट पर टीकमगढ़ रेल लाइन के पास हाईवे पर एक पेड़ अचानक 33 केवीए लाइन पर जा गिरा। इससे तार तो क्षतिग्रस्त हुए, साथ ही केबल बक्सा भी बर्स्ट हो गया। इस सूचना को पाकर विद्युत विभाग के अफसरों ने इसकी पेट्रोलिंग कराई। इसके बाद क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में दस घंटे से ज्यादा का समय बीत गया। इस तरह दोपहर करीब दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। बिजली के गायब होने का असर सुबह की जलापूर्ति पर भी पड़ा। कई स्थानों पर लोगों ने हैंडपंपों से पानी जुटाया।
विज्ञापन

घर के अंदर और बाहर परेशान रहे लोग
बिजली चले जाने से सुबह टहलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। महिलाएं तो अंधेरे में घर से निकली ही नहीं । एक तो घना कोहरा, उस पर बिजली का गायब होना। इस स्थिति में अधिकांश महिलाओं ने घर में रहना मुनासिब समझा।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से बिजली के टूटे तार
33 केवीए विद्युत तार पर पेड़ गिर गया था, इस वजह से लाइन क्षतिग्रस्त हुई। पेट्रोलिंग कराई तब जाकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई।
अखिलेश वर्मा, एसडीओ प्रथम
विद्युत वितरण खंड ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें